विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI की एक टिप्पणी ने बढ़ाया सस्पेंस

सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से मांगा जवाब

विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI की एक टिप्पणी ने बढ़ाया सस्पेंस
एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं में से एक के आचरण पर भी सवाल पूछने की बात कही। ओवैसी और दिग्विजय सिंह की याचिकाओं पर भी नोटिस जारी हुए। विपक्ष ने एसआईआर पर रोक समेत कई मांगें उठाईं।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा दायर एक याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। इस याचिका में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को नोटिस जारी किया। सीजेआई ने सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से टिप्पणी की, हम याचिकाकर्ताओं में से एक से उनके आचरण के बारे में भी पूछेंगे।

यह टिप्पणी तब आई है जब 12 अक्टूबर को राहुल गांधी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं के नेतृत्व में एक मार्च उच्चतम न्यायालय की ओर निकाला गया, जिससे न्यायालय परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा हुआ। प्रारंभ में उम्मीद थी कि राहुल गांधी खुद याचिका सौंपेंगे, लेकिन उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री के बंद होने का समय करीब होने के कारण इसे अधिवक्ताओं के जरिए दाखिल किया गया। बाद में ये नेता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे, जिससे न्यायालय परिसर में और अधिक भीड़ जमा हो गई।

याचिकाकर्ताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस (ममता) के सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, माकपा के एमए बेबी, भाकपा के डी. राजा, जेएमएम की महुआ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले शामिल हैं। बाद में वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद सज्जाद अहमद किचलू भी इस याचिका में शामिल हो गए।

यह याचिका ऐसे समय में आई है जब विपक्ष एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रहा है और मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।   उच्चतम न्यायालय ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देते हुए दायर एक अलग याचिका और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा दायर एक अन्य याचिका पर भी नोटिस जारी किया है। याचिका में एसआईआर प्रक्रिया की न्यायिक समीक्षा की मांग की गई है। इसमें चुनाव आयोग के 24 जून, 2025 के फैसले के रिकॉर्ड पेश करना और संवैधानिक तथा कानूनी प्रावधानों का पालन हुआ है या नहीं, इसकी जांच करना शामिल है। याचिका में 2023 के अधिनियम के तहत सामूहिक और दस्तावेजी निर्णय लेने की प्रक्रिया, ऑनलाइन फॉर्म 6 में सुधार और मतदाता सूची से नाम हटाने तथा मतदाता सूची डेटाबेस का ऑडिट करने के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति बनाने की मांग की गई है।

Read More नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल और वनरक्षक 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अन्य प्रमुख मांगों में शामिल हैं- हटाए गए मतदाताओं के नाम और उन्हें हटाने के कारण बूथ-वार सार्वजनिक करना, नाम हटाने से पहले नोटिस देना और सुनवाई करना, नाम वापस जोडऩे की व्यवस्था, चुनाव वाले राज्यों में पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाना और जब तक यह मामला चल रहा है, तब तक पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाना।

Read More रियाद: भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने किया अस्पताल का दौरा, भारतीय नागरिक की मौत

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा
गांधी ने पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगा। उन्होंने परविंदर सिंह झोटा...
बीज के नाम पर किसानों से धोखा : मूंगफली के 15 में से 14 नमूने फेल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सख्त
राजस्थान में कल से बदल जाएगी स्कूलों की टाइमिंग: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, जानें कब तक लागू रहेगा नया समय
14 बार हारे, फिर भी हौसला बरकरार! अब 15वीं पारी खेलने को तैयार ‘पोपटलाल’
संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
तेल के दाम गिरेंगे, युद्ध थमेगा! ट्रंप के बयान में छिपा बड़ा संकेत
हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत