होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव: अमेरिकी सेना ने की 80 ठिकानों पर भीषण एयरस्ट्राइक, ईरान ने लगाया शांति समझौते के उल्लंघन का आरोप

सैन्य क्षमता को पहुंचाया बड़ा नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव: अमेरिकी सेना ने की 80 ठिकानों पर  भीषण एयरस्ट्राइक, ईरान ने लगाया शांति समझौते के उल्लंघन का आरोप
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों का कड़ा जवाब देते हुए ईरान के खिलाफ भीषण सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने अत्याधुनिक हथियारों से ईरान के वायु रक्षा प्रणालियों, तटीय निगरानी केंद्रों और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की 60 से अधिक लड़ाकू नौकाओं सहित 80 से ज्यादा ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया

वॉशिंगटन। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर कथित हमलों के जवाब में ईरान पर कई हमले किए है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार रात यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने तुरंत इस हमले की निंदा की और उसके विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों को समझौता ज्ञापन के पैराग्राफ एक और दो का गंभीर उल्लंघन बताया।

कमांड ने कल रात एक बयान में कहा, "अमेरिकी सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने सात जुलाई को ईरान के खिलाफ आक्रामक हमलों का एक नया दौर पूरा किया। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों के तुरंत जवाब में सटीक हथियारों से 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।"

खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास ईरानी वायु रक्षा प्रणाली, तटीय निगरानी प्रणाली, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, जहाज रोधी मिसाइलों, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 60 से अधिक छोटी नावों पर हमले किए, ताकि जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को कमजोर किया जा सके। एक अमेरिकी अधिकारी ने यह भी बताया कि ये हमले 10 दिन पहले किए गए हमले की तुलना में चार या पांच गुना अधिक शक्तिशाली थे।

कमांड ने बताया कि ,"ईरान ने हाल ही में जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया था, जिनमें मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एम/टी अल रेकय्यात (एआई रेकय्यात ), सऊदी अरब के झंडे वाला एम/टी वेद्यान और लाइबेरिया के झंडे वाला एम/टी साइप्रस प्रॉस्पेरिटी शामिल हैं।" ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने मंगलवार को रिपोर्ट दी कि कतरी जहाज 'अल-रेकय्यात' ने अमेरिकी नौसेना की मदद से ओमान मार्ग से जलमार्ग को पार करने की कोशिश की, लेकिन कई चेतावनियों के बाद हमले का शिकार हो गया।

Read More उत्तराखंड में टनल में हादसा : कंक्रीट ब्लॉक टूटकर गिरा, चपेट मे आने से एक श्रमिक की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने...
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट