अमेरिका-ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव: ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा, पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम ही क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी

कूटनीतिक रास्ते अपनाने पर दिया जोर

अमेरिका-ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव: ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा, पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम ही क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य हमलों पर गहरी चिंता जताते हुए तत्काल युद्धविराम की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस निरंतर जारी संघर्ष से न केवल क्षेत्रीय नागरिकों की जान जोखिम में है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की। उन्होंने अमेरिका और ईरान द्वारा नए हमले किए जाने के बाद इस संघर्ष को खत्म करने की अपील की है। वोंग ने मीडिया को बताया कि दुनिया पश्चिम एशिया के आम नागरिकों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के फ़ायदे के लिए इस संघर्ष को खत्म होते देखना चाहती है।

उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से कमज़ोर पड़ रहा है और हम लगातार छिटपुट संघर्ष देख रहे हैं।" उन्होंंने कहा "दुनिया वास्तव में चाहती है कि यह संघर्ष विराम बना रहे और मज़बूत हो। दुनिया इस संघर्ष का अंत देखना चाहती है, न केवल इस क्षेत्र के लोगों के लिए, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।" वोंग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार रात से गुरुवार तक नए हमले हुए, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले व्यापारिक जहाज़ों पर ईरान के हालिया हमलों के जवाब में अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों में ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ और बुनियादी ढांचे को क्षति पहुँची। ईरान ने इसके जवाब में कुवैत, बहरीन, कतर और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और नागरिक सुविधाओं पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।


 

Read More रीजनल स्कूल के विलय पर बवाल : भोपाल में सड़क पर उतरे जेन अल्फा, प्रक्रिया रोकने की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध