मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान बोला- होर्मुज़ पर हमारा पूरा नियंत्रण, बिना अनुमति नहीं होगी समुद्री आवाजाही

समुद्री आवाजाही पर ईरान का पूरा नियंत्रण

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान बोला- होर्मुज़ पर हमारा पूरा नियंत्रण, बिना अनुमति नहीं होगी समुद्री आवाजाही
ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा और नियंत्रण को लेकर अपना रुख दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी समुद्री गतिविधि पर उसकी कड़ी निगरानी है। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव तथा हालिया घटनाओं ने पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताओं को फिर से गहरा कर दिया है।

तेहरान। ईरानी सेना प्रमुख हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को नियंत्रित करता है और देश की सेना की अनुमति के बिना वहां से कोई समुद्री आवाजाही संभव नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, सैयारी ने बुधवार को कहा कि ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य में कोई भी गतिविधि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश की ज़मीनी, समुद्री और हवाई सीमाओं पर सुरक्षा स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि 18 जून को ईरान और अमेरिका ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 28 फरवरी से शुरू हुए टकराव को खत्म करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, आठ जुलाई के बाद से अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई बार हमले किए हैं। अमेरिकी मध्य कमान का दावा है कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ ईरान की कार्रवाई के जवाब में किए गए थे।

ईरानी सेना ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले करके उसका जवाब दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इस्लामिक गणराज्य के बीच हुआ संघर्ष-विराम अब मान्य नहीं रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम