थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का निधन : कई बीमारियों से थी पीड़ित, एक वर्ष के शोक की अवधि निर्धारित
परिवार के कार्यालय ने यह जानकारी दी
थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का किंग चुलालोंगकोर्न मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 17 अक्टूबर को रक्तप्रवाह में संक्रमण हुआ था। परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार और ग्रैंड पैलेस में प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा। एक वर्ष के शोक की अवधि घोषित की गई है। डॉक्टरों ने उनके कई शारीरिक रोगों और असामान्यताओं की पुष्टि की।
बैंकॉक। थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का किंग चुलालोंगकोर्न मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा कि डॉक्टरों की एक टीम सात सितंबर, 2019 से अस्पताल में राजमाता के स्वास्थ्य की निगरानी और उपचार कर रही थी, ने पाया कि वह कई शारीरिक प्रणालियों में कई बीमारियों और असामान्यताओं से पीड़ति थीं, जिसके लिए निरंतर चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी।
चिकित्सकों के अनुसार राजमाता को 17 अक्टूबर, 2025 को रक्तप्रवाह में संक्रमण हो गया था और अथक प्रयासों के बावजूद उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई और कल रात 9:21 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
थाईलैंड के महा वजीरालोंगकोर्न फ्रा वजीराक्लाओचाओयुहुआ ने राजमाता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, जो परंपराओं के अनुसार सर्वोच्च सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा। उनके अवशेषों को बैंकॉक के ग्रैंड पैलेस में स्थित दुसित महा प्रसाद सिंहासन हॉल में प्रतिष्ठित किया जाएगा।
एक वर्ष के शोक की अवधि भी निर्धारित की है। यह अवधि राजमाता के निधन की तिथि से परिवार के सदस्यों और दरबार के अधिकारियों पर लागू होगी।

Comment List