देश को सवालों का जवाब दें चुनाव आयोग : किसके कहने पर मिटाए जा रहे हैं सबूत, राहुल गांधी ने कहा- बेशकीमती है भारत का लोकतंत्र  

चोरी का परिणाम बहुत भयानक होगा

देश को सवालों का जवाब दें चुनाव आयोग : किसके कहने पर मिटाए जा रहे हैं सबूत, राहुल गांधी ने कहा- बेशकीमती है भारत का लोकतंत्र  

वीडियो और सीसीटीवी के सबूत क्यों और किसके कहने पर मिटाए जा रहे हैं। सवाल है कि आयोग क्या भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है।      

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद कहा कि भारत का संविधान बेशकीमती है और चुनाव आयोग को इसकी प्रतिष्ठा के लिए 5 सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि वीडियो और सीसीटीवी के सबूत क्यों और किसके कहने पर मिटाए जा रहे हैं। सवाल है कि आयोग क्या भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है।      

गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग से 5 सवाल हैं और देश को इसका जवाब देना चाहिए। पहला सवाल है कि विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही। क्या छिपा रहे हो। दूसरा है कि सीसीटीवी और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं- क्यों और किसके कहने पर। तीसरा है- फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई-क्यों। चौथा सवाल विपक्षी नेताओं को क्यों डराया धमकाया जा रहा है और 5वां सवाल-साफ-साफ बताओ- क्या भारत का चुनाव आयोग अब भाजपा का एजेंट बन चुका है। उन्होंने कहा कि आयोग को समझना चाहिए कि भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है - इसकी चोरी का परिणाम बहुत भयानक होगा। अब जनता बोल रही है-बहुत हुआ।

 

Tags: country

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प