भाजपा सरकार की विफल नीतियों ने देश को संकट में धकेला : केवल इवेंट मैनेजमेंट और प्रचार पर दिया ध्यान, सैलजा ने कहा- पेट्रोल-डीजल और गैस हर मोर्चे पर जनता परेशान

नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों युवाओं के सपनों पर हमला

भाजपा सरकार की विफल नीतियों ने देश को संकट में धकेला : केवल इवेंट मैनेजमेंट और प्रचार पर दिया ध्यान, सैलजा ने कहा- पेट्रोल-डीजल और गैस हर मोर्चे पर जनता परेशान
सैलजा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही संकटों की चेतावनी दी थी, लेकिन भाजपा ने समाधान के बजाय प्रचार किया। उन्होंने नीट पेपर लीक, छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या, महंगाई, बिजली-पानी संकट और महंगे पेट्रोल-डीजल को सरकार की विफलता बताते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा सीट की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले ही आगाह किया था कि आने वाला समय संकटों से भरा होगा, लेकिन केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल इवेंट मैनेजमेंट और प्रचार पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, बिजली, पानी, पेट्रोल-डीजल और गैस हर मोर्चे पर जनता परेशान है। कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों युवाओं के सपनों पर हमला हैं। राजस्थान के सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या दुखद और चिंताजनक है। गरीब परिवार ने पुत्र की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, लेकिन पेपर लीक माफियाओं ने प्रदीप का भविष्य बर्बाद कर दिया। कांग्रेस पीड़ति परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में विफल रही है। शिक्षा व्यवस्था माफियाओं के हवाले है। इस विफलता की जिम्मेदारी तय हो और शिक्षा मंत्री नैतिक आधार पर इस्तीफा दें। सांसद ने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा ने महंगाई बढ़ा दी है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी प्रभावित हैं। डीजल महंगा होने से खेती, परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। हरियाणा सहित कई राज्यों में बिजली और जल संकट गंभीर है। गांवों-शहरों में घंटों बिजली कटौती और पेयजल की कमी है, लेकिन सरकार के पास योजना नहीं है। रसोई गैस की कीमतों ने महिलाओं और गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल घोषणाओं और प्रचार की राजनीति दी है। कांग्रेस युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

 

Read More कूड़े-कचरे में लगाई आग बनी आफत : वाराणसी में धधका सीएनजी पंप, 45 फीट तक उठी लपटें

 

 

Read More भारतीय विदेश मंत्रालय की पाकिस्तान को दो टूक: खुद का रिकॉर्ड खराब, भारत के आंतरिक मामलों में बोलने का नहीं है अधिकार

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित
युवा कलाकार सारा हर्ष की पहली एकल प्रदर्शनी ‘चित्रहार: आत्म की ओर एक यात्रा’ जेकेके की सुरेखा आर्ट गैलरी में...
खत्म हो रहा दिल्ली में भूगर्भ जल
कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे
चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी
आज का भविष्यफल     
हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल