संसद के बजट सत्र का पहला चरण पूरा : दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित, विपक्ष की तरफ से देखने को मिला काफी हंगामा

समितियों में मंत्रालयों के आवंटनों पर विचार होगा

संसद के बजट सत्र का पहला चरण पूरा : दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित, विपक्ष की तरफ से देखने को मिला काफी हंगामा

अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लंबी चर्चा के बाद उसे पारित किया गया, जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर दिया और उनके भाषण के दौरान विपक्ष ने बहिर्गमन किया।

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हो गया और दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी। इसके बाद 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और एक फरवरी को लोकसभा में बजट पेश किया गया जिसकी प्रति उसी दिन राज्यसभा के पटल पर रखी गयी थी। पहले चरण के तहत दोनों सदनों की 13-13 बैठकें हुईं। लोकसभा में इस दौरान विपक्ष की तरफ से काफी हंगामा देखने को मिला, जिससे सदन का काफी काम प्रभावित हुआ और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा न के बराबर हुई तथा प्रधानमंत्री के जवाब के बिना उसे पारित कर दिया गया। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लंबी चर्चा के बाद उसे पारित किया गया, जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर दिया और उनके भाषण के दौरान विपक्ष ने बहिर्गमन किया।

दोनों सदन में बजट पर आम चर्चा हुई, जिसका वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर दिया। दोनों सदनों में बजट सत्र के पहले चरण में औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दी गयी। दूसरे चरण की कार्यवाही 09 मार्च को शुरू होगी जिसमें मंत्रालय वार बजट आवंटनों पर चर्चा होगी और वित्त विधेयक, अनुदान मांगों और उनसे जुड़े विनियोग विधेयक को स्वीकृति देने के साथ बजट पारित करने की प्रक्रिया पूरी होगी। दोनों चरणों के बीच अवकाश के दौरान संसद की स्थायी समितियों में मंत्रालयों के आवंटनों पर विचार होगा।

 

Read More बस्तर हेरिटेज मैराथन: आत्मसमर्पित नक्सलियों ने केन्या के धावकों संग लगाई दौड़, वन मंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

 

 

Read More पीएम मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 8931 दिन पूरे: भाजपा नेताओं ने दी बधाई, बताया राष्ट्रसेवा का प्रतीक

Tags: budget

Post Comment

Comment List

Latest News

तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता
पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्हें “पार्ट-टाइम नेता” बताते हुए...
मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हिन्दी कार्यशाला : हिंदी और संस्कृत के अन्तः सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान किया प्रस्तुत, प्रतिभागियों को भाषा के गहन अध्ययन तथा उसके महत्व को समझने का मिला अवसर
गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप
लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी
ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी