टेलीग्राम बैन पर राहुल का केंद्र पर वार : चोर छोड़, छात्रों पर डंडा चला रही सरकार, क्या अब व्हाट्सऐप पर लगेगा अगला प्रतिबंध? 

प्रश्नपत्रों को वायुसेना से भेजने जैसे कदम केवल दिखावा

टेलीग्राम बैन पर राहुल का केंद्र पर वार : चोर छोड़, छात्रों पर डंडा चला रही सरकार, क्या अब व्हाट्सऐप पर लगेगा अगला प्रतिबंध? 
राहुल गांधी ने कथित टेलीग्राम बैन को छात्रों के खिलाफ कदम बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र पढ़ाई और परीक्षा तैयारी के लिए टेलीग्राम का उपयोग करते हैं। पेपर लीक रोकने के नाम पर छात्रों को परेशान करने के बजाय सरकार को असली दोषियों और पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कथित टेलीग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पेपर लीक रोकने के नाम पर सरकार असली दोषियों के बजाय छात्रों को निशाना बना रही है। गांधी ने कहा कि लाखों छात्र वर्षों से टेलीग्राम का उपयोग पढ़ाई, नोट्स, टेस्ट सीरीज, चर्चा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करते हैं। ऐसे में इस सुविधा को बंद करना पेपर लीक का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह कदम न तो प्रभावी है और न ही पेपर लीक रोकने का स्थायी उपाय। उन्होंने सवाल किया कि अगर इससे भी समस्या का समाधान हीं हुआ, तो क्या अगला प्रतिबंध व्हाट्सऐप पर लगाया जाएगा? 

कांग्रेस नेता ने कहा कि परीक्षा के दौरान छात्रों की सघन तलाशी, जेबें काटकर जांच और प्रश्नपत्रों को वायुसेना से भेजने जैसे कदम केवल दिखावा हैं। उनके अनुसार, सरकार पेपर लीक की मूल समस्या पर कार्रवाई करने से बच रही है, जबकि पेपर लीक माफिया युवाओं के भविष्य से लगातार खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि दिखावटी कदमों के बजाय पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए, छात्रों पर नहीं। गांधी ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की आवाज नहीं सुनी गई, तो देश का युवा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जल आवक बनी हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांधों की कुल...
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग