सरकार अगले 20 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कर रही विकास : अब काम भविष्य गढ़ने का है, रेखा गुप्ता ने कहा- दिल्ली को 8 महीनों में सालों पुरानी समस्याओं से मिली राहत 

देसी पेड़ों और हरियाली की नई परंपरा शुरू हो चुकी 

सरकार अगले 20 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कर रही विकास : अब काम भविष्य गढ़ने का है, रेखा गुप्ता ने कहा- दिल्ली को 8 महीनों में सालों पुरानी समस्याओं से मिली राहत 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के वैशाली एन्कलेव में नई सड़क और ड्रेनेज सिस्टम का उद्घाटन किया। साथ ही सीवर सफाई के लिए नई मिनी रीसायक्लर मशीनें भी दिल्ली को मिलीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास अगले 20 वर्षों की जरूरतों के अनुसार किया जा रहा है, हर वार्ड में स्वच्छ जल निकासी, सड़क और हरी-भरी राजधानी सुनिश्चित होगी।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र का विकास अगले बीस वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर भविष्य गढ़ने का काम कर रही है।

गुप्ता ने कहा- आज पीतमपुरा के वैशाली एन्कलेव में नई सड़क और ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों का शुभारंभ किया। साथ ही, सीवर की सफाई के लिए नई मिनी रीसायक्लर मशीनों की सौगात भी दिल्ली को मिली है। हमारी सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र का विकास अगले 20 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कर रही है। अब काम केवल मरम्मत का नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने का है।

मुख्यमंत्री ने कहा- पिछले आठ महीनों में दिल्ली ने अपनी सालों पुरानी समस्याओं से राहत महसूस की है। जहां पहले मिंटो ब्रिज पर पानी भरता था, वहां अब ट्रैफिक बिना रुके चलता है। जहां कभी यमुना किनारे गंदगी थी, वहां अब भव्य छठ महापर्व की तैयारी हो रही है। देसी पेड़ों और हरियाली की नई परंपरा शुरू हो चुकी है।

गुप्ता ने कहा- विकसित दिल्ली का हमारा विजन स्पष्ट है, हर वार्ड में स्वच्छ जल निकासी, हर गली में मजबूत सड़क, हर घर तक शुद्ध पानी और हर नागरिक के लिए विकसित, सुंदर और हरी भरी राजधानी।

Read More जयपुर में तेज बारिश से घरों में पानी भरा, चित्तौड़गढ़ में तीन इंच से ज्यादा बरसात

 

Read More मंच शुद्धिकरण मामले पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर प्रहार: खड़गे के अपमान पर केंद्र से मांगा जवाब, बोली- इस तरह की सोच बेहद शर्मनाक 

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन