गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम

निजी कंपनियों को पहुंचाया मुनाफ़ा

गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम

यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में दाम करीब 5 रुपये बढ़े, यानी रोज लगभग 50 पैसे की वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के भाव धीरे धीरे बढ़ा कर गरीब तथा माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही है। यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने आज फिर सीएनजी, पेट्रोल तथा डीजल के दाम बढ़ा दिए। उन्होंने राजग सरकर को जनविरोधी तथा पूँजीपरस्त करार देते हुए कहा कि विगत 10 दिनों में तेल की कीमतों में लगभग 5 रुपए की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि 50 पैसे प्रतिदिन की रफ्तार से चल रही है और यहाँ भी इसका अंत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की मनसा को देखते हुए लगता है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अभी और बढ़ने शेष हैं।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्य काल में एक समय ऐसा था, जब क्रूड ऑयल बहुत सस्ता था और उस समय सरकार ने जनता को उसका लाभ नही दिया। उन्होंने कहा कि उस समय अतिरिक्त टैक्स लाद कर जनता की जेब काटी गई और  निजी कंपनियों को मुनाफ़ा पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार ने क्रूड का जो उच्चतम भाव देखा, उसके मुकाबले आज का भाव बहुत कम है, लेकिन डीजल और पेट्रोल का भाव इस सरकार के कार्यकाल में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जो देश के मध्यम वर्ग और गरीब जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि 2014 के मुकाबले आज कच्चे तेल का भाव कम है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुना हो गए है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, जानें क्या काम करती है समिति
आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में आए राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सभापति...
विकसित भारत निर्माण के सारथी बनें युवा, शेखावत ने कहा- युवाओं की सफलता के पीछे परिवारों का संघर्ष और इच्छाओं का त्याग
पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर खड़गे के निशाने पर केन्द्र सरकार, बोले- सरकार बताएं किस-किस को जा रही लूट की किश्त
गहलोत की मांग : पेट्रोल-डीजल पर वैट और रोड सेस में कमी करे राजस्थान सरकार, जनता को मिले कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत
जयपुर में बनेगा विश्वस्तरीय RIMS, मिशन मोड में काम कर रही सरकार
गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम
ट्रम्प की बेटी को मारने की साजिश, आईआरजीसी से जुड़े आतंकवादी ने बनाई थी योजना