सामरिक साझेदारी के लिए रोड़मैप बनाएंगे भारत और साइप्रस : आपसी संबंधों में एक नया अध्याय लिखने का अवसर, मोदी ने कहा- भारत और साइप्रस के विचार एक समान 

अगले 5 वर्षों के लिए एक ठोस रोडमैप बनाएंगे

साइप्रस की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया

निकोसिया। भारत और साइप्रस अपनी साझेदारी को सामरिक स्तर तक ले जाने के लिए अगले 5 वर्षों का रोडमैप बनाएंगे, जिसमें द्विपक्षीय रक्षा सहयोग कार्यक्रम और साइबर तथा सुमुद्री क्षेत्र में सुरक्षा पर वार्ता भी शामिल होगी। साइप्रस की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में समर्थन के लिए साइप्रस के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

दो दशक से भी लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह आपसी संबंधों में एक नया अध्याय लिखने का अवसर है। दोनों देश साझेदारी को सामरिक दायरे तक बढाने के लिए 5 वर्षों का रोड़ मैप तैयार करेंगे। मोदी ने कहा कि “अपनी साझेदारी को स्ट्रेटेजिक दिशा देने के लिए हम अगले 5 वर्षों के लिए एक ठोस रोडमैप बनाएंगे। रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूती देने के लिए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग कार्यक्रम के तहत रक्षा उद्योग पर बल दिया जाएगा। साइबर और मैरीटाइम सिक्योरिटी पर अलग से वार्ता शुरू की जाएगी। ”

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरूद्ध भारत की लड़ाई को समर्थन देने के लिए साइप्रस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के विरुद्ध भारत की लड़ाई में साइप्रस के सतत समर्थन के हम आभारी हैं। आतंकवाद, ड्रग और हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए, हमारी एजेंसीज के बीच जल्द से जल्द सूचनाओं के आदान प्रदान का मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा।”

मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधारों को लेकर भी भारत और साइप्रस के विचार एक समान हैं। उन्होंने कहा कि “संयुक्त राष्ट्र को समकालीन बनाने के लिए जरूरी सुधार को लेकर हमारे विचारों में समानता है। साइप्रस द्वारा सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने के लिए हम आभारी हैं। भूमध्यसागरीय क्षेत्र के साथ संपर्क बढ़ाने पर भी हमने बात की। हम सहमत हैं कि भारत - मध्य एशिया -यूरोप आर्थिक गलियारे से क्षेत्र में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। ”

Read More हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी बैंकॉक से लाया गया भारत : विदेश भाग गया था साहिल चौहान, सीबीआई और इंटरपोल की मदद से कार्रवाई को दिया अंजाम

प्रधानमंत्री ने उन्हें साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने को भारत और साइप्रस की अटूट मित्रता करार दिया। उन्होंने कहा कि “ कल, जब से मैंने साइप्रस की धरती पर कदम रखा है, राष्ट्रपति जी और यहाँ के लोगों ने जो अपनापन और स्नेह दिखाया, वह सीधे दिल को छू गया। मुझे साइप्रस के इतने बड़े सम्मान से अलंकृत किया गया।

Read More रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया

यह सम्मान केवल मेरा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और साइप्रस की अटूट मित्रता की मोहर है। इसके लिए मैं एक बार फिर आभार व्यक्त करता हूँ। मोदी आज ही साइप्रस से कनाड़ा रवाना होंगे जहां वह जी -7 देशों की शिखर बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वह क्रोएशिया की यात्रा पर जाएंगे।

Read More उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ