भाजपा को लाकर पछता रहे दिल्ली वाले : मध्यम वर्ग के लोगों में हो रही है यही चर्चा, आप ने कहा- जनता को अपने फैसले पर हो रहा है पछतावा
पहले ही मानसून में भाजपा के चारों इंजन की पोल खुल गई
आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता सौंपी थी।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता सौंपी थी, लेकिन 5 महीने में ही उसे अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जलभराव के मुद्दे पर कहा कि दिल्ली में मध्यम वर्ग के लोगों के बीच यही चर्चा चल रही है कि वह स्वीकार कर रहे हैं कि भाजपा को दिल्ली में लाना एक बड़ी गलती थी। लोग भूल गए कि यह वही भाजपा है, जो पिछले 12-14 साल से हरियाणा में सरकार चला रही है और हर बार गुड़गांव नगर निगम में जीतती है, उसके बावजूद वहां करोड़ों के फ्लैट में रहने वालों की गाड़ियां पानी में डूब रही हैं। यह हर साल होता है।
भारद्वाज ने कहा कि यह सब जानते हुए भी दिल्ली के लोगों ने यह सोचकर भाजपा को मौका दिया कि यहाँ कुछ बेहतर होगा, लेकिन पहले ही मानसून में भाजपा के चारों इंजन की पोल खुल गई। अगर आप के पास निगम होती, तो मुख्यमंत्री, मंत्री, उपराज्यपाल और ये तमाम भाजपा के लोग सारा दोष आप पर डाल देते कि वह गड़बड़ कर रही है। आज दिल्ली वालों को दिख रहा है कि चाहे एनडीएमसी, डीडीए, एमसीडी या पीडब्ल्यूडी की सड़क हो, चारों इंजन इन्हीं के पास हैं। फिर भी हर सड़क पर पानी भरा हुआ है, जो दिल्ली के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है

Comment List