भविष्य के युद्धों में रणनीतिक अवसंरचना की भूमिका निर्णायक, राजनाथ ने कहा- सेला सुरंग जैसी परियोजनाएं इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक

अवसंरचना का निर्माण करने वाले भी राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण प्रहरी

भविष्य के युद्धों में रणनीतिक अवसंरचना की भूमिका निर्णायक, राजनाथ ने कहा- सेला सुरंग जैसी परियोजनाएं इंजीनियरिंग क्षमता का  प्रतीक
सिंह ने कहा कि आधुनिक हथियारों के दौर में भी सड़क, सुरंग, हवाई अड्डे और बंदरगाह सैन्य अभियानों की रीढ़ हैं। उन्होंने बीआरओ को राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम प्रहरी बताते हुए अटल, सेला और उमलिंग ला जैसी परियोजनाओं की सराहना की। सम्मेलन में डिजिटल परियोजनाओं का शुभारंभ और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अत्याधुनिक हथियारों और आधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकियों  के बावजूद सड़कें, सुरंगें, हवाई अड्डे और बंदरगाह जैसे सामरिक अवसंरचना सैन्य अभियानों के लिए भविष्य में भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहेंगी। सिंह ने गुरुवार को यहां सीमा सड़क संगठन रणनीतिक अवसंरचना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों को मोर्चे तक पहुंचाने वाली सड़क भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना कि सीमा पर तैनात सैनिक, इसलिए अवसंरचना का निर्माण करने वाले भी राष्ट्रीय सुरक्षा के समान रूप से महत्वपूर्ण प्रहरी हैं।

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन की सराहना करते हुए कहा कि उसने एक साधारण सड़क निर्माण एजेंसी से विश्व के प्रतिष्ठित सामरिक अवसंरचना संगठनों में स्थान बनाया है। उन्होंने अटल सुरंग, सेला सुरंग और उमलिंग ला दर्रा जैसी परियोजनाओं को संगठन की इंजीनियरिंग क्षमता और उत्कृष्ट कार्य का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक अवसंरचना और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था को मजबूत कर राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

सिंह ने इस अवसर पर सीमा सड़क संगठन की नई डिजिटल परियोजना प्रबंधन और भर्ती प्रणालियों का शुभारंभ किया, संगठन के 3 प्रमुख प्रकाशनों का विमोचन किया, बीआरओ गान का अनावरण किया तथा अवसंरचना विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली परियोजनाओं को सम्मानित किया। दो दिवसीय सम्मेलन में सीमावर्ती क्षेत्रों में सामरिक अवसंरचना विकास को गति देने के लिए प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और सतत निर्माण पद्धतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
यूनीसेफ चैरिटी के 19 साल पुराने फोटोशूट से चर्चा में आए लियोनेल मेसी और लैमिन यमल अब विश्व कप के...
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप
15 अगस्त तक चलेगा विशेष पोषण अभियान, घर-घर सर्वे कर लाभार्थियों का होगा पंजीकरण
तमिलनाडु में पुलिस का तलाशी अभियान, 73 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार