नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप

मतदाताओं को धमकाने के आरोप

नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
फलता उपचुनाव के पूर्व टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान को एसटीएफ ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया। मतदान से पहले मैदान छोड़ने वाले जहांगीर पर मतदाताओं को धमकाने के कई आरोप हैं। हाई कोर्ट से राहत खत्म होने के बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जहांगीर खान को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह नेपाल के रास्ते फरार होने की फिराक में था। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने उसे दबोचा और अब उसे कोलकाता लाया जा रहा है। बता दें कि जहांगीर खान उपचुनाव से पहले उस समय चर्चा में आया था, जब मतदान से 48 घंटे पहले उसने चुनाव मैदान छोड़ने की घोषणा कर दी थी। 

हालांकि नाम वापसी की समयसीमा निकल जाने के कारण उसका नाम ईवीएम में बना रहा। 24 मई को आए नतीजों में भाजपा उम्मीदवार ने भारी मतों से जीत दर्ज की, जबकि जहांगीर चौथे स्थान पर रहा। जहांगीर खान पर मतदाताओं को धमकाने समेत कई आरोप हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा सुरक्षा संबंधी राहत वापस लेने के बाद उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत