दिल्ली में ट्रैफिक होगा आसान : 3 महत्वपूर्ण मार्गों पर बन रहे फ्वलाई ओवर, रास्ते होंगे सिग्नल फ्री; एक घंटे का रास्ता अब होगा 15 मिनट में पूरा

डेढ़ घंटे के रास्ते को सिग्नल फ्री करके तैयार करने पर विचार

दिल्ली में ट्रैफिक होगा आसान : 3 महत्वपूर्ण  मार्गों पर बन रहे फ्वलाई ओवर, रास्ते होंगे सिग्नल फ्री; एक घंटे का रास्ता अब होगा 15 मिनट में पूरा

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आश्रम-बदरपुर, महरौली और पंजाबी बाग–टिकरी बॉर्डर मार्ग को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। कई फ्लाईओवर बनेंगे, जिससे सफर का समय घटकर मिनटों में आएगा। शिव मूर्ति पर 5.5 किमी लंबी टनल भी बनेगी, जिससे एयरपोर्ट मार्ग पर जाम कम होगा।

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए मंत्रालय ने 3 महत्वपूर्ण मार्गों पर काम शुरू किया है, जिन्हें सिग्नल फ्री बनाया जाएगा, ताकि कम समय पर यात्री गंतव्य तक पहुंच सके। सड़क परिवहन एवम राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न की जवाब में गुरुवार को कहा कि दिल्ली में तीन मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम शुरु किया जा रहा है। इनमें आश्रम-बदरपुर को सबसे पहले लिया गया है और इस मार्ग पर 3 बड़े फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से महरौली के लिए भी एक घंटे के रास्ते को 15 मिनट का बनाया जा रहा है। इस पर फ्लाइवोर बनाये जा रहे और ये सभी फ्लाईओवर सिग्नल फ्री होंगे और महज 15 मिनट में लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी तरह से अत्यंत भीड़भाड़ वाले पंजाबी बाग से टिपरी बॉर्डर तक के लिए पूरे मार्ग को ठीक करने की डीपीआर पर काम चल रहा है और वह डेढ़ घंटे के रास्ते को सिग्नल फ्री करके तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। उनका कहना था कि इस मार्ग पर कुछ फ्लाईओवर बनाकर पूरे मार्ग को आधा घंटे का बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा गुडग़ांव से दिल्ली आते समय शिव मूर्ति, जो एयरपोर्ट के पास है, उसमें ज्यादा जाम रहता है और इससे होने वाली तकलीफ से लोगों को बचाने के लिए टनल का निर्माण किया जाएगा। यह टनल करीब साढ़े पांच किलोमीटर लम्बी होगी। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण बहुत जल्दी किया जा रहा है और मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिये भी दिल्ली में ट्रैफिक जाम काम करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Read More टीवीके ने की वी. पोनराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग, महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

Read More भारत को कितना खाद निर्यात करता है रूस? तेल पर छूट खत्म की; खाद का निर्यात बंद किया, रूस दे रहा झटके पर झटका

 

Tags: traffic

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: न्यायिक अधिकारियों पर हमले को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई अधिकारियों को फ़टकार, एसआईआर से जुड़ा है मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: न्यायिक अधिकारियों पर हमले को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई अधिकारियों को फ़टकार, एसआईआर से जुड़ा है मामला
मालदा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संज्ञान...
राजधानी में दिन-दहाड़े चैन स्नैचिंग : एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार, जानें पूरा मामला  
पासपोर्ट ऑफिस व जीपीओ ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने की जांच, नहीं मिली कोई विस्फोटक सामग्री
सीकर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मंडी सचिव 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
राजस्थान में खनन राजस्व में उछाल : माइंस विभाग ने 13% वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया, नया रिकॉर्ड कायम
दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: 872 अंक गिरकर सेंसेक्स 72,262 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोने और चांदी की कीमतों में आया झुकाव, जानें क्या है भाव