हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर यूडीआईएसई रिपोर्ट से उठे गंभीर सवाल : धरातल पर स्कूलों की स्थिति चिंताजनक, सैलजा ने कहा- छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करे सरकार

हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर यूडीआईएसई रिपोर्ट से उठे गंभीर सवाल : धरातल पर स्कूलों की स्थिति चिंताजनक, सैलजा ने कहा- छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने UDISE रिपोर्ट का हवाला देकर हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं, आधारभूत सुविधाओं का अभाव है और भर्ती प्रक्रियाएं लंबित हैं। सैलजा ने स्कूलों के पुनर्निर्माण, नियमित शिक्षक भर्ती और शिक्षा सुधार के लिए सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की यूडीआईएसई रिपोर्ट का हवाला देते हुए हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से स्पष्ट है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों का ढांचा कमजोर हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्कूलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, कई विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं हैं और भर्ती प्रक्रियाएं वर्षों से लंबित हैं। सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी नौकरियों में बड़ी संख्या में युवा न्यूनतम पात्रता भी हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो सरकार को शिक्षा व्यवस्था और अपनी नीतियों की समीक्षा करनी चाहिए, युवाओं को दोष देना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि जर्जर स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष अभियान चलाया जाये, सभी रिक्त शिक्षक पदों पर नियमित

भर्ती की जाये, स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें और भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाये।  कुमारी सैलजा ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाये गये तो प्रदेश की एक पूरी पीढ़ी प्रभावित होगी।  उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की।

 

Read More पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज़का जियोग्लिफ्स के ऊपर पर्यटक विमान क्रैश, 11 विदेशी पर्यटकों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Tags: education

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन