सीएम नीतीश ने की पीएम मोदी से मुलाकात, उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, मोदी और नीतीश की मुलाकात से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति

नई सरकार के बाद पहली बैठक

सीएम नीतीश ने की पीएम मोदी से मुलाकात, उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, मोदी और नीतीश की मुलाकात से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य के विकास कार्यों और केंद्र–राज्य सहयोग पर चर्चा हुई। जदयू ने इसे बिहार के सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम बताया।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में हाल के चुनाव के बाद दसवीं बार मुख्यमंत्री बने श्री कुमार की दिल्ली की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में नीतीश कुमार के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह भी थे। 

समझा जाता है कि, नीतीश कुमार ने राज्य के विकास की योजनाओं की प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री को जानकारी दी और केंद्र से सहयोग के लिए आभार जताया। पीएम मोदी बिहार में नीतीश के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पटना गये थे।

बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई दिल्ली में सोमवार को हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों का मिलना बिहार के सर्वांगीण विकास के संदर्भ में एक अहम कड़ी है और केंद्र के साथ परस्पर सहयोग से ही बिहार विकसित राज्य बनने का लक्ष्य हासिल करेगा।

कुशवाहा ने बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज हुई पहली मुलाकात पर कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार आने वाले वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष दस विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए मिशन पर काम कर रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो दूरदर्शी और विकासपरक नेताओं की यह जोड़ी 'नए बिहार' के निर्माण की दिशा में पूरी तरह संकल्पित है और इसका लाभ सीधे राज्य की 14 करोड़ जनता को मिलेगा।

Read More असम, केरल, पुड्डुचेरी में 296 सीटों पर 2140 उम्मीदवारों के नामांकन वैध: 9 अप्रैल को होंगे चुनाव, इन दिग्गजों की साख दावं पर

इसके आगे कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और विकास को   समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए अनेक उल्लेखनीय और प्रभावी कार्य किए हैं। राज्य सरकार अब उद्योग, निवेश और स्वरोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 'सात निश्चय-3' के माध्यम से आगामी पाँच वर्षों का विकास खाका प्रस्तुत किया है, जो बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। इस मुलाकात को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता की आशा और आकांक्षा पर खरा उतरने के लिए मोदी-नीतीश की जोड़ी निरंतर परस्पर सहयोग की भावना से काम कर रही है। बिहार में राजग सरकार संकल्प पत्र के माध्यम से किए गए वादों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी और बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुँचाने के प्रयास करती रहेगी।

Read More संसद में सग्राम: शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, बोले-मोदी सरकार की पहलों से खेती में शुष्क क्षेत्रों का योगदान 29 से बढ़ कर 39 प्रतिशत हुआ

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट