BRICS में दिखी एकजुटता: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मौजूदगी में मिडिल ईस्ट पर साझा रुख, आतंकवाद और टैरिफ पर भी जताई चिंता
BRICS शिखर सम्मेलन: नई दिल्ली घोषणापत्र सर्वसम्मति से मंजूर
नई दिल्ली। BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत सदस्य देशों के नेताओं ने फैमिली फोटो में हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए संयम बरतने और बातचीत के जरिए विवादों के समाधान की अपील की।
भारत की कूटनीतिक पहल के बाद BRICS देशों ने नई दिल्ली घोषणा को सर्वसम्मति से मंजूर किया। इसमें आतंकवाद के सभी रूपों, आतंकवाद की फंडिंग और सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराई गई। घोषणा में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी निंदा की गई। इसके अलावा सदस्य देशों ने एकतरफा टैरिफ और व्यापार प्रतिबंधों पर चिंता जताते हुए WTO आधारित बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई। सम्मेलन में राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Comment List