गुजरात में महिसागर नदी पर अचानक ढहा गंभीरा पुल : नदी में गिरे वाहन, 9 लोगों की मौत
4 अन्य घायल हो गए
गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल के अचानक ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई।
वडोदरा। गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल के अचानक ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई तथा 4 अन्य घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक हिस्सा आज सुबह अचानक ढह गया, जिससे वहां से गुजर रहे 4 वाहन नदी में गिर गए।
अब तक 9 लोगों के शव नदी से बाहर निकाले गए हैं और अन्य 4 लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:17:10
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...

Comment List