असम विधानसभा चुनाव : 126 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 84.42% मतदान, EVM में कैद हुआ जनादेश

वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था

असम विधानसभा चुनाव : 126 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 84.42% मतदान, EVM में कैद हुआ जनादेश
गुवाहाटी में असम विधानसभा की 126 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान जारी है। 2.50 करोड़ मतदाता 722 उम्मीदवारों की किस्मत तय कर रहे हैं। 28,205 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के इंतजाम हैं। 85+ मतदाताओं को घर से वोट सुविधा मिली है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है, नतीजे 4 मई को आएंगे।

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनावों में मतदान समाप्त हो चुका है। वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान अधिकारियों ने ईवीएम और VVPAT को सील किया। आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है। असम की सभी 126 सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 2.50 से अधिक मतदाताओं के लिए कुल 28,205 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। कुल मतदाताओं में 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई, विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई हैं। मतदाता आज सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रॉनिक वोङ्क्षटग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम जायेंगे।

असम में वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 84.42% मतदान

असम विधानसभा चुनावों में मतदान समाप्त हो चुका है। वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान अधिकारियों ने ईवीएम और VVPAT को सील किया। एक पीठासीन अधिकारी ने कहा राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रों पर चुनाव अधिकारी मौजूद हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। असम विधानसभा चुनाव की समाप्ति तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 84.42% दर्ज किया गया।

Read More ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  

अपराह्न तीन बजे तक 75 प्रतिशत मतदान

Read More हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे ने दी डेमू ट्रेन चलाने की मंजूरी 

असम विधानसभा चुनाव में मतदान के शुरुआती आठ घंटों में 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक 75.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य विधानसभा चुनाव में जिन प्रमुख हस्तियों ने अपना वोट डाल दिया है, उनमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, राजोर दल प्रमुख अखिल गोगोई और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग शामिल हैं।

Read More इस्तीफे से पहले इमोशनल हुए शिवकुमार: छुए सिद्दायमैयार के पैर, बोले- आलाकमान से किया वादा निभाएंगे सिद्धारमैया

एक बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान, कोई अप्रिय रिपोर्ट नहीं

एक बजे तक 59.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतार दिख रही है। युवाओं में मतदान के प्रति अच्छा खास जोश दिखाई दे रहा है। राज्य में अभी तक कहीं से कोई अप्रिय रिपोर्ट नहीं मिली है और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। चुनावी राज्य के दक्षिण सलमारा मनकाचार जिले में सबसे अधिक 65.93 प्रतिशत और कार्बी आंगलोंग में सबसे कम 50.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक मतदान जारी है। असम विधानसभा चुनाव ने राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चुनाव विशेष उत्सुकता से भरा है, क्योंकि इस राज्य में ताजा परिसीमन के बाद पहला चुनाव हो रहा है।

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता से भावनात्मक अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया।असम के मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अपने राज्य, अपनी संस्कृति और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी सरकार की हकदार है, जो केवल उनके लिए काम करे और उन्हें मजबूत बनाए।

11 बजे तक 38.92 प्रतिशत मतदान, युवाओं में जोश

चुनाव में 11 बजे तक 38.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 38.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतार दिख रही है। युवाओं में मतदान के प्रति अच्छा खास जोश दिखाई दे रहा है। चुनावी राज्य के माजुली जिले में सबसे अधिक 44.30 प्रतिशत और कामरूप (मेट्रो) में सबसे कम 31.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक मतदान जारी है।

सुबह 9 बजे तक 17 प्रतिशत मतदान

शुरुआती दो घंटों में 17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक 17 प्रतिशत मतदान हुआ है।  मतदान केन्दों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गयी थी। चुनावी राज्य के माजुली जिले में सबसे अधिक 20.03 प्रतिशत और तमुलपुर में सबसे कम 15.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा अन्य जिलों में बजाली में 17.40 प्रतिशत, बक्सा में 16.35, बारपेटा में 16.56, बिस्वनाथ में 18.42, बोंगईगांव में 18.23, कछार में 18.08, चराईदेव 18.88, चिरांग में 16.65, दरंग में 19.74, धेमाजी में 17.29, धुबरी में 18.16, डिब्रूगढ में 17.88, दीमा हसाओ में 17.31, गोलपारा में 19.66, गोलाघाट में 18.58, हैलाकांडी  में 16.60, होजाई में 19.06, जोरहाट में 19.01, कामरूप (मेट्रो) में 15.36, कामरूप (ग्रामीण) में 18.80, कार्बी आंगलोंग में 15.60, कोकराझार में में 16.26, लखीमपुर में 17.38, मारीगांवा में 19.96, नंगांव में 18.38, नलबाड़ी में 16.26, शिवसागर में 18.36, सोनितपुर में 18.68, दक्षिण सलमारा मनकाचार में 18.65, श्रीभूमि में 18.38, तमुलपुर में 15.32, तिनसुकिया 17.75, पश्चिम कार्बी आंगलोंग में 15.35 और उदलगुरी में 17.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली