महिला आरक्षण बिल में संशोधन नहीं हो पाया, मैं सभी माताओं-बहनों से माफी मांगता हूं, मोदी ने कहा- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोका

महिलाएं ये अपमान भूलेंगी नहीं

महिला आरक्षण बिल में संशोधन नहीं हो पाया, मैं सभी माताओं-बहनों से माफी मांगता हूं, मोदी ने कहा- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोका
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस समेत कई दलों पर “लटकाना, अटकाना, भटकाना” की राजनीति का आरोप लगाया। पीएम ने कहा, महिलाओं के अधिकार रोककर जश्न मनाना नारी सम्मान के खिलाफ है। इसे “ईमानदार प्रयास की हत्या” बताते हुए उन्होंने कहा—देश की महिलाएं यह अपमान कभी नहीं भूलेंगी।

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को ठहराया। मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का काम लटकाना, अटकाना और भटकाना है।  मोदी ने कहा कि देश की महिलाओं ने इस पूरे घटनाक्रम को ध्यान से देखा। मुझे भी गहरा दुख हुआ जब प्रस्ताव गिरने के बाद कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी वंशवादी राजनीति करने वाली पार्टियां जश्न मना रही थीं। महिलाओं के अधिकारों को रोकने के बाद इस तरह का व्यवहार बेहद निराशाजनक था। यह सिर्फ मेज थपथपाने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह नारी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा था।

महिलाएं ये अपमान भूलेंगी नहीं

ण्पीएम ने कहा कि महिलाएं बहुत कुछ सह सकती हैं, लेकिन अपमान को कभी नहीं भूलतीं। संसद में जो कुछ हुआ, उसकी छाप देश की हर महिला के मन में लंबे समय तक बनी रहेगी। जब भी ये नेता जनता के बीच जाएंगे, महिलाओं को यह जरूर याद रहेगा कि इन्हीं लोगों ने उनके अधिकारों से जुड़े प्रस्ताव का विरोध किया और उसके गिरने पर खुशी जताई थी।

इस ईमानदार प्रयास को विफल करना भ्रूण हत्या के समान

Read More कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से तबाही: 132 लोगों की मौत, 570 से ज्यादा घायल; राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस ईमानदार प्रयास को विफल कर दिया, जो एक तरह से भ्रूण हत्या के समान है और इस तरह वे नारी शक्ति तथा संविधान के अपराधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण के खिलाफ रही है और हर बार इसमें रोड़े अटकाती रही है। इस बार भी कांग्रेस ने बहाने बनाकर, तकनीकी पेच खड़े कर देश को गुमराह किया।

Read More भीलवाड़ा में छह इंच बारिश : जैसलमेर में बहे झरने, आज से कमजोर पड़ेगा मानसून

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव