बसपा में युवा नेतृत्व को मिलेगी गति? मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

जनसभाओं का ऐलान

बसपा में युवा नेतृत्व को मिलेगी गति? मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की परिपक्वता और सक्रियता की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि आकाश आनंद यूपी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, मायावती ने उनके छोटे भाई ईशान आनंद के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की और अशोक सिद्धार्थ की वापसी की खबरों को खारिज कर दिया।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ( बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। बसपा अध्यक्ष ने आकाश आनंद की पार्टी और गतिविधि के प्रति सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वह अब काफी सूझबूझ और परिपक्वता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज के लोगों से आनंद के कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि आनंद ने अपने रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद बसपा के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काफी मेहनत और तेजी से काम करना शुरू किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी और मूवमेंट के कार्यों में परिवार और रिश्ते-नातों को प्राथमिकता देने के बजाय अपनी जिम्मेदारी को निभाना जरूरी है।

मायावती के मुताबिक आनंद आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बसपा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, 28 अक्टूबर को बुलंदशहर में जनसभा, दो नवंबर को सहारनपुर में जनसभा, 20 नवंबर को अयोध्या में जनसभा, 22 नवंबर को आगरा में जनसभा और 29 नवंबर को कानपुर नगर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए आनंद पार्टी के संगठन और जनाधार को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

बसपा अध्यक्ष ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंजाब स्टेट में बसपा की ओर से आयोजित 'विचार संगोष्ठी समारोह' में आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखेंगे। इसके बाद छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह/जनसभा को भी आकाश आनंद संबोधित करेंगे। बयान में मायावती ने सिद्धार्थ को लेकर चल रही चर्चाओं और अफवाहों पर भी स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई अप्रिय घटनाओं के लिए आनंद और उनके रिश्तेदार सिद्धार्थ ज्यादा जिम्मेदार थे, जिसके चलते उन्हें पार्टी से बाहर करके राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने साफ कहा कि सिद्धार्थ को अब किसी भी स्थिति में या किसी भी कीमत पर दोबारा बसपा में वापस नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि स्वार्थी तत्व लोगों को तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए पार्टी के सभी लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए। बसपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आकाश आनंद को सौंपे गए सभी कार्यक्रमों को पूरे तन, मन और धन से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आनंद की सक्रियता से पार्टी के कामकाज को गति मिल रही है और कार्यकर्ताओं को उनके कार्यक्रमों को मजबूती से सफल बनाना चाहिए।

Read More डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

मायावती ने अपने बयान में आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लंदन से वकालत की पढ़ाई पूरी कर चुके ईशान आनंद भी उनके दिशा-निर्देशन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में बसपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के चुनाव और अन्य पेपरवर्क से जुड़े कार्यों में सहयोग करेंगे। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि आकाश आनंद को बसपा के संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में फिर से महत्वपूर्ण भूमिका दी जा रही है।

Read More सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले, आम नागरिक या निर्वाचित निकाय सदस्य की याचिका पर कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी कार्रवाई: न्यायमूर्ति सूर्यकांत

यूपी के कई जिलों में लगातार जनसभाओं की जिम्मेदारी और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है। वहीं, सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की संभावनाओं को मायावती ने स्पष्ट शब्दों में खारिज कर दिया है। ऐसे में बसपा की आगामी राजनीतिक गतिविधियों में आनंद की सक्रियता और पार्टी के युवा नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।

Read More पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा

Post Comment

Comment List

Latest News

गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...
बसपा में युवा नेतृत्व को मिलेगी गति? मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली