‘गुड लक जेरी’ के 4 साल पूरे, जाह्नवी कपूर के करियर की बनी अहम फिल्म

जेरी के किरदार को जीवंत बनाने के लिए अभिनेत्री ने विशेष तैयारी की थी

‘गुड लक जेरी’ के 4 साल पूरे, जाह्नवी कपूर के करियर की बनी अहम फिल्म
जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की रिलीज के 4 वर्ष पूरे। फिल्म में उन्होंने छोटे शहर की साधारण लड़की का किरदार निभाकर अपनी ग्लैमरस छवि से अलग पहचान बनाई। बिहारी लहजे और किरदार की बारीकियों पर मेहनत को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा।

मुंबई। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्मगुड लक जेरीके रिलीज होने के 4 वर्ष पूरे हो गए हैं। फिल्म आज भी उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में गिनी जाती है, क्योंकि इसमें उन्होंने अपनी पारंपरिक ग्लैमरस छवि से अलग एक छोटे शहर की साधारण लड़कीजेरीका किरदार निभाया था, जो असाधारण परिस्थितियों में उलझ जाती है। फिल्म में जेरी के किरदार को जीवंत बनाने के लिए जाह्नवी कपूर ने विशेष तैयारी की थी। उन्होंने बिहारी लहजे, हाव-भाव और किरदार की भावनात्मक यात्रा को समझने के लिए गहन मेहनत की। पारंपरिक नायिका की छवि से अलग, उन्होंने जेरी को मासूमियत, चतुराई और द्दढ़ता के साथ पर्दे पर प्रस्तुत किया।

उनके सहज और संतुलित अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा। फिल्म ने केवल उनकी अभिनय क्षमता को नई पहचान दिलाई, बल्कि एक कलाकार के रूप में उनके निरंतर विकास को भी रेखांकित किया।

4 साल बाद भीगुड लक जेरीजाह्नवी कपूर के सबसे चर्चित और यादगार प्रदर्शनों में शामिल मानी जाती है। इस फिल्म ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को सामने लाने के साथ यह भी साबित किया कि वह चुनौतीपूर्ण और लीक से हटकर भूमिकाएं निभाने से नहीं घबरातीं। यही द्दष्टिकोण उनकी लगातार आगे बढ़ती फिल्मी यात्रा की प्रमुख पहचान बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस