एआई फिल्म निर्माताओं के लिए रचनात्मकता और स्टोरीटेलिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण : हिरानी

दुनिया भर में दिलों को छूने वाली कहानियाँ पर चर्चा

एआई फिल्म निर्माताओं के लिए रचनात्मकता और स्टोरीटेलिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण : हिरानी

इस सत्र में वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और साहित्यिक परिद्दश्यों से दूरदर्शी प्रमुखों और मास्टर स्टोरीटेलर को कहानी कहने क्षमता का पता लगाने के लिए एक साथ लाया गया।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) फिल्म निर्माताओं के लिए रचनात्मकता और स्टोरीटेलिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। मुंबई के जियो वल्र्ड सेंटर में शुक्रवार को आयोजित विश्व श्रृव्यद्दश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में दुनिया भर में दिलों को छूने वाली कहानियाँ पर पैनल चर्चा की गयी। इस चर्चा में नेशनल जियोग्राफ़कि सोसाइटी में मुख्य स्टोरीटेलिंग अधिकारी कैटलिन यार्नल, द वॉल्ट डिजनी कंपनी में ईवीपी और कॉर्पोरेट विकास प्रमुख जस्टिन वारब्रुक, अमेजॉन प्राइम वीडियो में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष केली डे, बीबीसी स्टूडियो एशिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक फिल हार्डमैन, भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी, और मॉडरेटर के रूप में बेस्टसेलिंग लेखक और राजनयिक अमीश त्रिपाठी शामिल रहे।
इस सत्र में वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और साहित्यिक परिद्दश्यों से दूरदर्शी प्रमुखों और मास्टर स्टोरीटेलर को कहानी कहने क्षमता का पता लगाने के लिए एक साथ लाया गया।

स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म और प्रसारण दिग्गजों से लेकर सिनेमा और साहित्य तक, पैनलिस्टों ने इस बारे में अंतर्दृष्टि साझा की कि कैसे आकर्षक कथायें सीमाओं को पार कर सकती हैं, संस्कृतियों को आकार दे सकती हैं और दुनिया भर के लोगों को जोड़ सकती हैं। चर्चा में वैश्विक कहानी कहने को प्रेरित करने वाली रणनीतिक, रचनात्मक और भावात्मक शक्ति और धारणाओं, संस्कृतियों और सामाजिक परिवर्तन पर इसके गहन प्रभाव के बारे में बताया गया। देश के सबसे उम्दा फिल्म निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी भावनात्मक रूप से शक्तिशाली और सामाजिक रूप से प्रभावशाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, जो भारत और दुनिया भर में दर्शकों को पसंद आती हैं। चर्चा में, उन्होंने बताया कि कहानी सुनाना स्वाभाविक रूप से व्यक्तिपरक है, जो व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न होता है। उन्होंने एआई की क्षमता पर कहा कि ये फिल्म निर्माताओं के लिए रचनात्मकता और स्टोरीटेलिंग के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई