एसीबी ने परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का किया भण्डाफोड़, कर्मचारियों व दलालों के 11 ठिकानों पर सर्च 

भष्टाचारियों ने रिश्वत लेने का तरीका बदला

एसीबी ने परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का किया भण्डाफोड़, कर्मचारियों व दलालों के 11 ठिकानों पर सर्च 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विभिन्न टीमों ने परिवहन विभाग के ब्यावर, नसीराबाद, बिजयनगर, केकड़ी, किशनगढ़ व अजमेर आदि कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों व प्राइवेट दलालों के यहां सर्च किया। एसीबी मुख्यालय में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की दलालों के साथ मिलीभगत होने की शिकायतें मिलने पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विभिन्न टीमों ने गुरुवार को परिवहन विभाग के ब्यावर, नसीराबाद, बिजयनगर, केकड़ी, किशनगढ़ व अजमेर आदि कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों व प्राइवेट दलालों के यहां सर्च किया। एसीबी मुख्यालय में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की दलालों के साथ मिलीभगत होने की शिकायतें मिलने पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। मामले में एसीबी ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है। जिनसे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि परिवहन विभाग के ब्यावर, नसीराबाद, बिजयनगर, केकड़ी, किशनगढ़ व अजमेर आदि कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा दलालों के साथ मिलीभगत कर विभिन्न राजमार्गों से गुजरने वाले परिवहन वाहनों से 6 सौ रुपए से एक हजार रुपए तक प्रति वाहन होटल शेरे पंजाब ब्यावर, जगदम्बा टी स्टॉल नसीराबाद, होटल आर.जे.01 नसीराबाद के माध्यम से वसूली की जा रही है।

उक्त सूचना का सत्यापन करवाया गया तो उक्त तथ्यों की पुष्टि हो गई। भष्टाचारियों ने रिश्वत लेने का तरीका बदला: डीजी गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने रिश्वत लेने का तरीका बदल दिया है। 12 टीम बनाकर एक साथ सर्च: डीजी गुप्ता ने बताया कि उक्त सत्यापन के आधार पर एसीबी जयपुर के डीआईजी अनिल कयाल के सुपरविजन में आज ब्यूरो मुख्यालय की 12 टीमों द्वारा ब्यावर, नसीराबाद, बिजयनगर, केकड़ी, किशनगढ़ व अजमेर आदि कार्यालयों के परिवहन अधिकारी, कर्मचारियों के ठिकानों, फ्लाइंग स्क्वॉयड, प्राइवेट दलालों एवं उनके परिसरों की आकस्मिक चैकिंग की गई। डीजी गुप्ता ने बताया कि आज की गई आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही में वाहनों से अवैध एन्ट्री प्राप्त करने के संबंध में काफी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज व मोबाइलों में डिजिटल डेटा बरामद हुआ। डीजी गुप्ता ने बताया कि होटल शेरे पंजाब ब्यावर, होटल आरजे 01 नसीराबाद एवं जगदम्बा टी स्टॉल नसीराबाद द्वारा परिवहन विभाग के लिए वाहनों से 600 रुपए से एक हजार रुपए तक अवैध वसूली करना सामने आया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य