अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; क्या था माजरा?

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हादसे का कारण

अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; क्या था माजरा?
मंगलवार को लोक परिवहन बस में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोका, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है। बस को नुकसान हुआ, यातायात भी कुछ देर प्रभावित रहा।

जयपुर/किशनगढ़। अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर मंगलवार को लोक परिवहन बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। यात्रियों ने तेजी से बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जो देखते ही देखते आग में बदल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

गनीमत रही कि चालक की सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से बस को नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

 

Read More कर्मचारियों की सतर्कता से टला हादसा : लाखेरी स्टेशन पर सिग्नल फेल, खुले प्वाइंट पर हो गई दयोदय एक्सप्रेस रवाना

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

मटन व्यापारियों का उत्पीड़न : महबूबा ने की सीएम भगवंत मान से बात, कार्रवाई का आश्वासन मटन व्यापारियों का उत्पीड़न : महबूबा ने की सीएम भगवंत मान से बात, कार्रवाई का आश्वासन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पंजाब के मुख्यमंत्री से माधोपुर और शंभू बॉर्डर पर कश्मीरी मटन व्यापारियों के उत्पीड़न को...
जिलों के प्रभारी सचिव अब हर माह करेंगे समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं की होगी निगरानी
प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से की मांग, कहा- पुलिस को जनता के साथ शालीनता से बात करने की हिदायत मिले
असर खबर का : प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई, धरोहर सुरक्षित निकाली
11 करोड़ के सौंदर्याकरण के बीच सुविधाओं का अकाल, शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है बाजार
डेटा ट्रांसमिशन में मिली चीन को बड़ी कामयाबी, नया संचार उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च