एरिया डोमिनेशन अभियान का बड़ा एक्शन : 1099 ठिकानों पर छापे, 545 बदमाश गिरफ्तार

43 प्रकरण दर्ज कर 50 आरोपी गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन अभियान का बड़ा एक्शन : 1099 ठिकानों पर छापे, 545 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए जिला पुलिस ने एक बड़ा चक्रव्यूह रचा। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला के निर्देशन में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान ने पूरे जिले में बदमाशों की नींद उड़ा दी।

अजमेर। अजमेर जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए जिला पुलिस ने एक बड़ा चक्रव्यूह रचा। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला के निर्देशन में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान ने पूरे जिले में बदमाशों की नींद उड़ा दी है। दो जुलाई से चार जुलाई तक चले इस सघन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिलेभर में अपराधियों के 1099 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ मूसलाधार दबिश दी। अचानक हुए इस चौतरफा हमले से जिला भर के बदमाशों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए कुल 545 अपराधियों और संदिग्धों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस बड़ी धरपकड़ में लंबे समय से फरार चल रहे 254 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को भी दबोचा गया है। अभियान के दौरान आबकारी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत 43 नए मुकदमे दर्ज कर 50 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने इस दौरान विभिन्न थानों के टॉप टेन सक्रिय बदमाशों के साथ-साथ 83 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की फिजिकल मौजूदगी का सत्यापन कर उनका गहन परीक्षण किया। इसके अलावा भविष्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 218 संदिग्ध लोगों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

अपराधियों में खौफ, आमजन में विश्वास
एसपी हर्षबर्धन अगरवाला ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल गिरफ्तारियां करना नहीं, बल्कि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का अटूट विश्वास जगाना है। एसपी ने अजमेर के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध नशे या हथियारों की सूचना तुरंत बिना किसी डर के पुलिस को दें। आमजन अपनी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 0145-2629166 पर दे सकते हैं।

 अभियान एक नजर में
3 दिन तक चला विशेष अभियान
309 पुलिस टीमों की तैनाती
1082 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
1099 स्थानों पर दी गई दबिश
545 लोगों की गिरफ्तारी
43 प्रकरण दर्ज कर 50 आरोपी गिरफ्तार
254 वारंटी गिरफ्तार
83 हिस्ट्रीशीटरों की जांच
218 निरोधात्मक कार्रवाई 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में