रेलवे भर्ती बोर्ड की बड़ी घोषणा, जूनियर इंजीनियर समेत 4,098 पदों पर होगी भर्ती
कैलेण्डर के अनुसार आरआरबी ने चौथी भर्ती निकाल दी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एवं मेटालर्जिकल असिस्टेंट सहित 4,098 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 का वेतनमान मिलेगा।
अजमेर। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 2026 की चौथी भर्ती की सांकेतिक अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना 4/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) तथा केमिकल एवं मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के कुल 4,098 रिक्त पदों पर भर्ती आ रही है।
अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से शुरू होंगे, अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी कैलेण्डर के अनुसार आरआरबी ने चौथी भर्ती निकाल दी है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-6 में नियुक्ति मिलेगी। अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 के अनुसार 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Jul 2026 09:57:49
राजस्थान में अब एक लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर वित्तीय ठगी की शिकायत पर स्वत: ई-जीरो एफआईआर दर्ज।...
3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान

Comment List