आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
उत्तर पुस्तिका पाने का आवेदन 27 जुलाई तक
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2024 के अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर दिया है। जो अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करना चाहते हैं, वे 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन में जाकर आरएएस एग्जाम 2024 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा।
उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क भुगतान के लिए लिंक 10 अगस्त से 9 सितंबर तक सक्रिय रहेगा। भुगतान के बाद अभ्यर्थी 12 सितंबर तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद 12 सितंबर के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएगी। उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केवल आयोग के पोर्टल पर ही 6 जुलाई से 27 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

Comment List