ट्रेलर-पिकअप की भिड़ंत में दोनों वाहन चालकों की मौत : चालक जिंदा जला, हाईवे पर यातायात प्रभावित

चालक का शव बुरी तरह झुलस गया

ट्रेलर-पिकअप की भिड़ंत में दोनों वाहन चालकों की मौत : चालक जिंदा जला, हाईवे पर यातायात प्रभावित

पुष्कर के नए बाइपास मार्ग स्थित कड़ैल-तिलोरा चौराहे के निकट देर रात सफेद पाउडर से भरे ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रेलर पिकअप को घसीटते ले गया और थोड़ी दूर जाकर सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद ट्रेलर में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई।

पुष्कर। पुष्कर के नए बाइपास मार्ग स्थित कड़ैल-तिलोरा चौराहे के निकट शनिवार देर रात सफेद पाउडर से भरे ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रेलर पिकअप को घसीटते ले गया और थोड़ी दूर जाकर सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद ट्रेलर में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिकअप चालक जयसिंह (55वर्ष) पुत्र नाथू सिंह, निवासी महु खेड़ा (दौसा), फ्रिज लेकर जयपुर से नागौर जा रहा था। वहीं ट्रेलर नागौर से जयपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे ट्रेलर ने सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। आग लगने से ट्रेलर चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया।

पिकअप चालक भी वाहन में फंस गया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से पिकअप में फंसे जयसिंह का शव निकाला। ट्रेलर चालक का शव बुरी तरह झुलस गया था, जिसकी पहचान बाद में गणपत सिंह, निवासी बागेरिया (जोधपुर) के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ट्रेलर चालक की तेज गति और लापरवाही से हुआ। वहीं हादसे के बाद अजमेर-नागौर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने आग बुझाने और वाहनों को हटाने के बाद यातायात सुचारू कराया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन