समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
PRASHAST पोर्टल की व्यवस्था की
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं संस्था प्रधानों को समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, स्कूल स्टाफ को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए 30 मिनट का जागरूकता मॉड्यूल दिखाया जाना है। इसके लिए PRASHAST पोर्टल की व्यवस्था की गई है। बोर्ड ने बताया कि कई स्कूलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ स्कूलों की भागीदारी अभी बाकी है। ऐसे स्कूलों को 3 दिसंबर 2026 तक अपने स्टाफ को यह मॉड्यूल दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।
मॉड्यूल PRASHAST पोर्टल (https://prashast.education.gov.in/) पर हेडमास्टर लॉगिन के अंतर्गत वीडियो ट्यूटोरियल विकल्प में उपलब्ध है। इसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहयोगात्मक और समावेशी शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।

Comment List