केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी

दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में प्रस्तावित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, अजमेर रीजन का परिणाम 94.78% और देश में 10वां स्थान मिला। इस वर्ष पहली बार अप्रैल में परिणाम घोषित। दूसरी परीक्षा मई में प्रस्तावित। रीजन से 1.72 लाख छात्र पंजीकृत थे, 12वीं का परिणाम मई के पहले सप्ताह में संभावित।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को शाम 4:00 बजे दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। अजमेर रीजन का परिणाम 94.78 प्रतिशत रहा। देशभर की कुल 22 रीजन में अजमेर का दसवां स्थान रहा। यह पहला अवसर है कि जब बोर्ड की ओर से इस साल दसवीं की दो परीक्षाएं आयोजित की जा रही है और पहली बार अप्रैल में दसवीं का परिणाम घोषित किया है। अब दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में प्रस्तावित है। बोर्ड जल्दी इसकी समय सारणी जारी करेगा।

उल्लेखनीय है कि बीते 15 फरवरी से 10वीं 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुई थी। दसवीं की परीक्षा बीते 11 मार्च को संपन्न हुई थी। ज्ञात रहे कि बोर्ड के अजमेर रीजन में इस बार राजस्थान के 13 सौ स्कूलों से करीब 1.72 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हुए हैं। इनमें 10वीं के 90 हजार 12वीं के करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। इधर 12वीं का परिणाम मई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन