केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न, अब परिणाम का इंतजार

विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न, अब परिणाम का इंतजार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की दूसरी परीक्षा संपन्न। अंतिम दिन सोशल साइंस का पेपर सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक। परीक्षार्थियों ने पेपर को एवरेज से सरल बताया। अजमेर रीजन में 1,300 स्कूलों के करीब 21,000 विद्यार्थी शामिल।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई। अंतिम दिन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक एक पारी में सोशल साइंस की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने पेपर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी। किसी ने पेपर को एवरेज तो किसी ने सरल बताया।

परीक्षा संपन्न होने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। अब इन्हें परिणाम का इंतजार है। बोर्ड के अजमेर रीजन के अधिकारी श्याम कपूर ने बताया कि रीजन में इस परीक्षा में राजस्थान के 1300 स्कूलों से करीब 21000 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। प्रदेश में करीब 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए। उल्लेखनीय है कि परीक्षा बीते 15 मई से शुरू हुई थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा