केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न, अब परीक्षा परिणाम का इंतजार

परीक्षा संपन्न होने से विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न, अब परीक्षा परिणाम का इंतजार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हुई। अंतिम दिन एक पारी में सुबह साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक एक पारी में लीगल स्टेडीज विषय का पर्चा हुआ। माइनर विषय होने के कारण इसमें छात्रों की संख्या कम रही।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन एक पारी में सुबह साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक एक पारी में लीगल स्टेडीज विषय का पर्चा हुआ। माइनर विषय होने के कारण इसमें छात्रों की संख्या कम रही। परीक्षा संपन्न होने से विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। सभी को अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि बीते 15 फरवरी से 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुई थी। दसवीं की परीक्षा बीते 11 मार्च को संपन्न हुई थी।

ज्ञात रहे कि बोर्ड के अजमेर रीजन में इस बार राजस्थान के 13 सौ स्कूलों से करीब 1.72 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हुए हैं। इनमें 10वीं के 90 हजार व 12वीं के करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। मूल्यांकन युद्ध स्तर पर, परिणाम जल्द इधर बोर्ड की ओर से दसवी व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। संभवतः 15 अप्रैल तक 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जबकि 12वीं का परिणाम मई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल