केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने SARAS 7.0 पोर्टल पर शुरू की 2027-28 सत्र के लिए स्कूल संबद्धता की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, स्कूलों को 26 फरवरी से 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

सीबीएसई संबद्धता: सत्र 2027-28 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने SARAS 7.0 पोर्टल पर शुरू की 2027-28 सत्र के लिए स्कूल संबद्धता की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, स्कूलों को 26 फरवरी से 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए संबद्धता आवेदन विंडो खोल दी है। स्कूल 'सरस' (SARAS) ऑटोमेशन सिस्टम के जरिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें नई संबद्धता, विस्तार और सेक्शन वृद्धि सहित 20 श्रेणियां शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया स्वचालित है और स्कूलों को दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए विभिन्न श्रेणी के तहत संबद्धता लेने के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए स्कूल 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार बोर्ड की ओर से संबद्धता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित यानि ऑटोमेटिक है। इसके लिए स्कूल एफिलेशन री-इंजीनियर्ड ऑटोमेशन सिस्टम यानि सरस लागू है। 

इसके माध्यम से संबद्धता लेने के लिए स्कूल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें माध्यमिक कक्षा के पाठ्यक्रम की स्वीकृति, दसवीं या बारहवीं तक के लिए नई संबंद्धता, अन्य बोर्ड को छोड़कर सीबीएसई से संबद्धता, माध्यमिक स्तर तक क्रमोन्नत, संबद्धता का विस्तार, क्रमोन्नत, संबद्धता की बहाली, दो शिफ्टों की अनुमति, सेक्शन वृद्धि, अतिरिक्त विषय प्रस्तुत करने सहित 20 श्रेणी के आवेदन शामिल होंगे। बोर्ड ने स्कूलों से आवेदन के समय 'सरस' में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना के लिए कहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य  त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
त्रिपुरा में मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने विधानसभा में बताया कि अप्रैल 2023 से अब तक NLFT और ATTF के...
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि