केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन शुरु

अंतिम तिथि 22 मई होगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड :  12वीं परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन शुरु
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2025-26 की 12वीं परीक्षा में असंतुष्ट छात्रों के लिए उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी, अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई। शुल्क घटाकर फोटोकॉपी 100 रुपए, अंक सत्यापन 100 रुपए और पुनर्मूल्यांकन 25 रुपए प्रति प्रश्न।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाल ही में घोषित 2025-26 के 12वीं परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी लेने के प्रक्रिया शुरू हो गईं है। इसकी अंतिम तिथि 22 मई होगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए अधिकृत वेबसाइट www.cbse.nic.in पर 22 मई रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह 26 से 29 मई के बीच ऐसे विद्यार्थी अंकों के सत्यापन (दर्ज त्रुटियों का सत्यापन) या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

डॉ. भारद्वाज के अनुसार, परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओर से प्राप्त सुझावों और शिकायतों को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी, अंकों के सत्यापन पूनर्मूल्यांकन के लिए पूर्व में निर्धारित शुल्क को घटाया गया है। पूर्व में मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए 700 रुपए का शुल्क था, जो अब सौ रुपए, अंकों के सत्यापन के लिए 500 रुपए की जगह सौ रुपए तथा पूनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न सौ रुपए की जगह अब 25 रुपए किया गया है। जिससे कि कोई भी विद्यार्थी पोस्ट रिजल्ट सुविधाओं से वंचित ना रहे। इधर, यदि पुनर्मूल्यांकन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो जमा किया गया शुल्क उसे लौटा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है इस साल पहली बार बोर्ड ने ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) यानि डिजिटल मोड पर 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है। लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्रों के नंबर कम आने पर ओएसएम का विरोध हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना