बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र बांटने को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सख्त, लगातार मिल रही थी शिकायतें
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: प्रश्न पत्र वितरण पर सख्त निर्देश
सीबीएसई ने स्कूलों को सुबह 10:15 बजे तक प्रश्न पत्र बांटने का कड़ा आदेश दिया है। देरी होने पर केंद्रों को छात्रों से लिखित अंडरटेकिंग लेनी होगी ताकि उनका निर्धारित समय प्रभावित न हो।
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, 10वीं व 12वीं की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र बांटने को लेकर सख्त है। बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में सुबह 10.15 बजे तक प्रश्न पत्र का छात्रों में वितरण कर दिया जाए। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय सुबह 10.30 बजे तक दिया जाना है।
इसके बाद छात्र निर्धारित समय तक प्रश्न पत्र को हल करेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों से कहा है कि बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रश्न पत्र का सुबह 10.15 बजे वितरित किया जाना है। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 होंगे। मिनट का समय (सुबह 10.15 से 10.30 बजे) तक दिया जाना है। इसके बाद प्रश्न पत्र हल करने की अनुमति है। लेकिन कुछ स्कूलों में प्रश्न पत्र वितरण में देरी की शिकायतें मिली हैं।
इसीलिए स्कूल निर्धारित समय में प्रश्न पत्रों का वितरण करें। अगर देरी हुई तो लें अंडरटेकिंग बोर्ड ने कहा है कि जहां प्रश्न पत्र के वितरण में देरी हुई है तो कम से कम दो छात्रों से अंडरटेकिंग ली जाए कि उन्हें प्रश्न पत्र पढ़ने और पूरा करने के लिए पूरा समय दिया गया है। विलंब के कारण और केंद्र द्वारा की गई कार्रवाई को दर्शाते हुए एक रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए और उस पर सहायक, अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक और नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षार हों।

Comment List