एवीवीएनएल में 3.5 कोर एल.टी. केबल पर पूर्ण प्रतिबंध, 4-कोर केबल को बढ़ावा

हीटिंग एवं केबल डैमेज जैसी समस्याएं उत्पन्न

एवीवीएनएल में 3.5 कोर एल.टी. केबल पर पूर्ण प्रतिबंध, 4-कोर केबल को बढ़ावा

विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने विद्युत वितरण प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 3.5 कोर एल.टी. केबल के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

अजमेर। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने विद्युत वितरण प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 3.5 कोर एल.टी. केबल के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2010-11 से ही 3.5 कोर केबल की खरीद बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इसके उपयोग को भी पूरी तरह से निषिद्ध कर दिया गया है। आदेश में बताया गया है कि इस प्रकार की केबल में तकनीकी कमियां पाई गई हैं, जिससे विशेषकर असंतुलित लोड की स्थिति में न्यूट्रल ओवरलोडिंग, हीटिंग एवं केबल डैमेज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इसके अतिरिक्त, हार्मोनिक डिस्टॉर्शन वाले सिस्टम में 3.5 कोर केबल उपयुक्त नहीं मानी गई है, जिससे संवेदनशील उपकरणों के संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। निगम ने इसके स्थान पर 4-कोर एल.टी. केबल के उपयोग को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बताया है, जिसमें पूर्ण आकार का न्यूट्रल कंडक्टर होता है, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन एवं फ्लिकरिंग जैसी समस्याओं में कमी आती है। आदेश के तहत निजी एवं सरकारी डेवलपर्स को आवासीय कॉलोनियों, टाउनशिप, औद्योगिक परियोजनाओं, बहुमंजिला भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों में 3.5 कोर केबल के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, ऐसे केबल की सीटीएल (CTL) टेस्टिंग को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप  अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला करते हुए महिला आरक्षण को परिसीमन लागू करने की...
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा