उप समादेष्टा (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा 2025 : आयोग ने दिया अंतिम अवसर, अनुपस्थित रहे 171 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 मई को होगी

अभ्यर्थियों को इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा

उप समादेष्टा (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा 2025 : आयोग ने दिया अंतिम अवसर, अनुपस्थित रहे 171 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 मई को होगी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट परीक्षा 2025 काउंसलिंग से अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम मौका। उम्मीदवारों को 1 मई सुबह 9:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों सहित आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। पहले आयोजित काउंसलिंग में 255 में से 171 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप समादेष्टा (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा 2025 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया है। इन अभ्यर्थियों को वांछित दस्तावेजों के साथ एक मई को आयोग कार्यालय में उपस्थित होना है। यह परीक्षा चार पदों के लिए आयोजित की जा रही है। आरपीएससी द्वारा डिप्टी कमाडेंट परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा 11 जनवरी को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी 255 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए काउंलिसंग आयोग कार्यालय में 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक और पुनः 24 अप्रैल को आयोजित की गई। इस अवसर के बाद भी 171 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने अनुपस्थिति अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी है।

इन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर दो प्रतियों में विस्तृत आवेदन पत्र भरकर, संबंधित शैक्षणिक प्रशैक्षणिक दस्तावेज, कैप्टन के पद से सेवानिवृति / सेवात्याग, पीपीओ, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर सभी मूल दस्तावेजों के साथ आयोग कार्यालय में एक मई को प्रातः 9.30 बजे काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है। अभ्यर्थियों को इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव