डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2024 : आज से पात्रता जांच और काउंसलिंग शुरू, दो सत्रों में आयोजित होगी प्रक्रिया

255 अभ्यर्थियों की होगी पात्रता जांच

डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2024 : आज से पात्रता जांच और काउंसलिंग शुरू, दो सत्रों में आयोजित होगी प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग में डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2024 के अंतर्गत पात्रता जांच और काउंसलिंग आरम्भ हो गई। आयोग सचिव ने बताया कि 11 जनवरी को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए सभी 255 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग में डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2024 के अंतर्गत पात्रता जांच और काउंसलिंग बुधवार से आरम्भ हो गई। आयोग सचिव ने बताया कि 11 जनवरी को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए सभी 255 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी। यह प्रक्रिया आयोग कार्यालय में बुधवार से शुरू होकर 20 अप्रैल तक सुबह और शाम के दो सत्रों में आयोजित होगी। ​साक्षात्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों के चयन के लिए आयोजित इस काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना काउंसलिंग पत्र और विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की दो पूर्ण भरी हुई प्रतियों के साथ 50 रुपये की ऑनलाइन शुल्क रसीद, शैक्षणिक दस्तावेज, कैप्टन पद से सेवानिवृत्ति या सेवात्याग संबंधी प्रमाण पत्र, एनओसी, पीपीओ, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मूल दस्तावेजों सहित आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास