देवनानी ने जारी की विधानसभा की नववर्ष डायरी : राज्यपाल, सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और अहम घटनाओं का सचित्र विवरण
सवाई मानसिंह टाउन हॉल में संचालित कार्यवाही का दृश्य
राजस्थान विधानसभा की नववर्ष की डायरी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जारी। चैत्र नववर्ष से डायरी के कैलेण्डर की शुरुआत। यह डायरी आजादी से अब तक राजस्थान की लोकतांत्रिक यात्रा को सहेजे है। इसमें राजस्थान में पहली विधानसभा के गठन से लेकर अब तक की यात्रा का सचित्र वर्णन।
अजमेर। राजस्थान विधानसभा की नववर्ष की डायरी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जारी कर दी है। चैत्र नववर्ष से डायरी के कैलेण्डर की शुरुआत की गई है। यह डायरी आजादी से अब तक राजस्थान की लोकतांत्रिक यात्रा को सहेजे है। इसमें राजस्थान में पहली विधानसभा के गठन से लेकर अब तक की यात्रा का सचित्र वर्णन है। डायरी में भारतीय कैलेण्डर को मानक माना गया है। यह चैत्र माह से शुरू होती है। इसमें तिथि के अनुसार पूरे वर्ष को बांटा गया है। इसके साथ ही प्रथम विधानसभा के गठन से अब तक राजस्थान के सभी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं को सचित्र विवरण है। डायरी की शुरुआत में जयपुर नरेश सवाई मानसिंह को राजस्थान के राजप्रमुख की शपथ दिलाते देश के गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का चित्र है।
इसके साथ ही वर्तमान में हरिभाऊ बागडे को राजस्थान के राज्यपाल की शपथ दिलाते राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधिपति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव का चित्र व वर्णन है। इसी तरह डायरी में 1952 से 2000 तक राजस्थान विधानसभा की कार्यवाहियों का साक्षी रहा सवाई मानसिंह टाउन हॉल दर्शाया गया है। विधानसभा का वर्तमान भवन भी वर्णित है। डायरी में इतिहास के पन्नों में दर्ज राजस्थान विधानसभा के सवाई मानसिंह टाउन हॉल में संचालित कार्यवाही का दृश्य दिखाया गया है। इसके साथ ही आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से युक्त राजस्थान विधानसभा के वर्तमान सभागार में संचालित कार्यवाही का दृश्य भी दिया गया है। विधानसभा में अभिभाषण देते प्रथम राज्यपाल गुरुमुख निहाल सिंह (1956) के साथ ही विधानसभा में अभिभाषण देते वर्तमान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का भी जिक्र है।

Comment List