शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के तीन पेपर का परीक्षा समय बदला, जानें बदलाव का समय

पूर्व में यह परीक्षा इसी दिन सुबह की पारी में ली जानी थी

शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के तीन पेपर का परीक्षा समय बदला, जानें बदलाव का समय

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षाओं में सीनियर सैकण्डरी के 17 और 24 फरवरी को होने वाले पेपर के समय में बदलाव किया है।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षाओं में सीनियर सैकण्डरी के 17 और 24 फरवरी को होने वाले पेपर के समय में बदलाव किया है। पूर्व में यह परीक्षा इसी दिन सुबह की पारी में ली जानी थी, लेकिन अब बदलाव के बाद इसका समय दूसरी पारी में कर दिया गया है। इसमें तीन पेपर देने वाले परीक्षार्थियों को अब दोपहर 2 से शाम सवा 5 बजे तक परीक्षा देनी होगी। जबकि पूर्व में इन पेपर का समय प्रात: 8 से सुबह पौने 12 बजे तक था। शेष सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी का पूर्व में जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम यथावत रखा गया है।

बोर्ड के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा के 17 फरवरी को दो पेपर होंगे। इनमें कम्प्यूटर विज्ञान (कोड संख्या 03) और इन्फोरमेक्टिस प्रेक्टिीसेस (कोड संख्या 04) तथा 24 फरवरी को एक पेपर चित्रकला का होगा। यह तीनों पेपर उसी तिथि को लिए जाएंगे, केवल परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। राठौड़ ने बताया कि इन तीनों पेपर के दिन कुछ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हो रही थी, इसी कारण इसमें बदलाव किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका