आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 : पुनर्गणना के ऑनलाइन आवेदन आज से, 25 रुपए प्रति प्रश्न पत्र करना होगा भुगतान

परिणाम गत वर्ष 8 अक्टूबर को जारी

आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 : पुनर्गणना के ऑनलाइन आवेदन आज से, 25 रुपए प्रति प्रश्न पत्र करना होगा भुगतान

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा परिणाम में शामिल अभ्यर्थी प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आरएएस-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम गत वर्ष 8 अक्टूबर को जारी किया था।

अजमेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा परिणाम में शामिल अभ्यर्थी प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए सोमवार से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आरएएस-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम गत वर्ष 8 अक्टूबर को जारी किया था।

आरएएस 2024 मुख्य परीक्षा के परिणाम में साक्षात्कार के लिए असफल अभ्यर्थी (हॉरिजोण्टल श्रेणी-विभागीय कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी व दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी) एवं साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों की पुनर्गणना कराने के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए आयोग की वेबसाइट पर एग्जाम डेशबोर्ड के तहत आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 इंस्ट्रक्शन लिंक कॉलम में उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पुनर्गणना के लिए 25 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर से शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल
भीषण गर्मी से जूझ रहे पर्यटकों के लिए RTDC होटल गंगौर ने एक शानदार पहल की है। होटल अब मेहमानों...
योगी सरकार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, मायावती ने कहा- मंत्रिमंडल का घटाना-बढ़ाना सत्तारूढ़ दल का आंतरिक राजनीतिक विषय
सहकारिता विभाग के शासन सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन का किया निरीक्षण
ईरान के साथ युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक परमाणु मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता : पीएम नेतन्याहू
अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर तीखा प्रहार: राज्य में हिंसा को राजनीतिक उपकरण के रूप में किया जा रहा इस्तेमाल, खेजुरी आगजनी में शामिल होने का लगाया आरोप
खाद्य तेल की खपत कम करने की पीएम मोदी की अपील का स्वागत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
शिक्षा के विकास में श्याम धणी इंडस्ट्रीज का बड़ा योगदान, 20 लाख की नई लाइब्रेरी का शिलान्यास