अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार

62 हजार 525 रुपये नकद जब्त किये

अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
राजस्थान में अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश, मोनू रावत, सिकंदर, चिराग अली, मुन्नालाल, दिलीप पमनानी,  प्रकाश खटवानी, बाबूलाल और सहाबुद्दीन मुल्ला शामिल हैं।

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जिला विशेष दल (डीएसटी) एवं पुलिस ने वैशाली नगर में बधिर विद्यालय के सामने हिम्मत चायवाले के पास कैबिनों में दबिश दी और वहां चल रहे जुए और सट्टेबाजी का पर्दाफाश करके मौके से 62 हजार 525 रुपये नकद जब्त किये साथ ही लाखों रुपये का हिसाब भी बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश, मोनू रावत, सिकंदर, चिराग अली, मुन्नालाल, दिलीप पमनानी,  प्रकाश खटवानी, बाबूलाल और सहाबुद्दीन मुल्ला शामिल हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध