रोडवेज कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन : समस्याओं के समाधान को लेकर उठाई आवाज, 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

किसी प्रकार निराकरण नहीं होने के कारण संगठन पुनः संघर्ष की राह पर 

रोडवेज कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन : समस्याओं के समाधान को लेकर उठाई आवाज, 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

अजमेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन। प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नयाल के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने निजीकरण के विरोध और समस्याओं के समाधान की मांग। लंबे समय से निराकरण नहीं होने पर अब कर्मचारियों ने प्रदेशभर में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

अजमेर। केंद्रीय बस स्टैंड पर राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन संबद्ध (भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ) के सदस्यों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं 14 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सिंह रावत ने बताया की रोडवेज में लंबे समय से संघठन समय-समय पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं एवं रोडवेज के निजीकरण के विरोध में राज्य सरकार एवं निगम प्रबंधन के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है, किंतु किसी प्रकार निराकरण नहीं होने के कारण संगठन पुनः संघर्ष की राह पर है।

संघठन की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में लिए गए सामूहिक निर्णय अनुसार प्रदेश के सभी आगार इकाईयों में प्रदर्शन और ज्ञापन सौपने के कार्यक्रम हुए हैं। केंद्रीय बस स्टैंड अजमेर पर आज रोडवेज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नयाल के नेतृत्व मे रोडवेज कर्मियों ने विशाल प्रदर्शन किया एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों 14 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन प्रबंध निदेशक को दिया गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण