अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर जप्त, उपभोक्ताओं से पेनल्टी की कार्रवाई शुरू
कुछ घरों में पानी को खींचने वाली मशीन
गर्मी के मध्यनजर जलदाय विभाग का अवैध कनेक्शन और बूस्टर के खिलाफ अभियान जारी। विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 अवैध कनेक्शन काटे हैं तथा 6 बूस्टर जप्त।
अजमेर। गर्मी के मध्यनजर जलदाय विभाग का अवैध कनेक्शन और बूस्टर के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 अवैध कनेक्शन काटे हैं तथा 6 बूस्टर जप्त किए हैं। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र के निर्देश पर टीमों ने सुबह जलापूर्ति के दौरान नागफनी, वरुण सागर रोड, कीर्ति नगर, माधव नगर, नाका मदार, गुलाब बाड़ी, रामनगर, डिगी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान 10 घरों में अवैध जल कनेक्शन पाए गए। उपभोक्ताओं से इन कनेक्शन के बिल मांगे गए। लेकिन वह टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सके।
टीम ने अवैध कनेक्शन मानते हुए नियम अनुसार इन उपभोक्ताओं से पेनल्टी की कार्रवाई शुरू की है। इसी तरह कुछ घरों में पानी को खींचने वाली मशीन यानी बूस्टर लगा रखे थे। टीम ने इन बूस्टर को जप्त किया है। साथ ही उपभोक्ताओं को पाबंद किया है कि अगली बार अगर वह इस कृत्य को दोहराते हैं तो तो उनका जल कनेक्शन काट दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गर्मी में सुचारू जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर विभाग ने किस अभियान को तेज किया है।

Comment List