रिटायरमेंट से पहले रीको के सीडीजीएम पर भ्रष्टाचार का दाग, 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उत्पाद परिवर्तन करने की एवज में रिश्वत की मांग

रिटायरमेंट से पहले रीको के सीडीजीएम पर भ्रष्टाचार का दाग, 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने रीको अजमेर के यूनिट हैड अंजय विश्वकर्मा को अजमेर ऑफिस में 50 हजार रुपए और रीको उप इकाई ब्यावर के कनिष्ठ सहायक कमलेश गुर्जर को ब्यावर में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप।

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने शुक्रवार को रीको अजमेर के यूनिट हैड (सीनियर डीजीएम) अंजय विश्वकर्मा को अजमेर ऑफिस में 50 हजार रुपए और रीको उप इकाई ब्यावर के कनिष्ठ सहायक कमलेश गुर्जर को ब्यावर में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप किया है। दोनों आरोपित ने प्रकरण के परिवादी मनीष शर्मा से उसकी सथाना इंड्ट्रिरयल एरिया में आवंटित औद्योगिक भूखण्ड का लीजडीड एवं उत्पाद परिवर्तन करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

इसकी शिकायत जयपुर एसीबी को मिलने पर उन्होंने शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन के बाद शुक्रवार को अजमेर रीको कार्यालय में यूनिट हैड अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। ब्यावर में कनि.सहायक भी 35 हजार रुपए लेते पकड़ा गया : इसी मामले में दूसरी कार्रवाई करते हुए रीको उप इकाई ब्यावर के कनिष्ठ सहायक कमलेश गुर्जर को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों ट्रेप किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी यूनिट हैड अंजय विश्वकर्मा अपने पद से 31 जुलाई 2026 को ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत