अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान

पुलिस की बड़ी सफलता: ₹50 लाख के 215 मोबाइल बरामद

अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
जिला पुलिस की साइबर सेल और विभिन्न थानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी व गुम हुए 215 मोबाइल बरामद किए। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने पुलिस लाइन में फोन उनके असली मालिकों को लौटाए। बरामद फोनों की कीमत करीब ₹50 लाख है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जिला पुलिस की साइबर सेल और जिले के सभी थानों के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी हुए और खोए हुए करीब 215 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। जिनके मालिकों को आज दोपहर पुलिस लाइन में बुलाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा उनके मोबाइलों को लौटाया गया। उक्त बरामद हुए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए की है। अपने खोए हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस सुरक्षित मिलने पर मोबाइल मालिकों ने भी जिला पुलिस के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। लोगों के चेहरे पर अपने मोबाइल फोन हाथ में लेते ही खुशी झलक पड़ी। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बताया कि अधिकांश मोबाइल दरगाह थाना और सिटी थाना क्षेत्र के हैं।

उन्होंने बताया कि कई मोबाइल तो दूसरे राज्यों से घूमने आए हुए लोगों के भी है। ऐसे में पुलिस की टीम सभी मोबाइल फोन के मालिकों से संपर्क कर रही है और उन्हें बुलाकर उनके मोबाइल फोन लौट आए जा रहे हैं एसपी हर्षवर्धन ने सराहनीय कार्य के लिए दरगाह थाने के कांस्टेबल अनिल कुमार सैनी व साबिर खान, रामगंज थाने के हिम्मत राम, कृष्णगंज थाने के जयपाल, जिला स्पेशल टीम के सुरेश चौधरी और साइबर सेल की टीम को बधाई दी। उनके प्रयास से 215 लोगों के फोन उन तक वापस पहुंचाये जा रहे हैं ।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामगढ़ बांध क्षेत्र स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार लेपर्ड नजर आने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल...
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : सुरजेवाला का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे, ज़रा सोचिए....
सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1538 कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात