बड़ा कुल की रस्म के साथ आज होगा ख्वाजा साहब के उर्स का समापन, दरगाह परिसर को पानी से धोया
शांतिपूर्वक उर्स सम्पन्न कराने के लिए ख्वाजा साहब का शुक्रिया अदा
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स की बड़े कुल की रस्म सोमवार को अदा की जाएगी। जिसमें खादिम व जायरीन मिलकर दरगाह परिसर की धुलाई करेंगे। इसी के साथ उर्स सम्पन्न हो जाएगा। इस अवसर पर अंजुमन की ओर से उर्स में शिरकत करने वालों के सुकशल उनके घर पहुंच जाने की दुआ की जाएगी। उर्स कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को उर्स बड़ा कुल होगा।
अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें उर्स की बड़े कुल की रस्म सोमवार को अदा की जाएगी। जिसमें खादिम व जायरीन मिलकर दरगाह परिसर की धुलाई करेंगे। इसी के साथ उर्स सम्पन्न हो जाएगा। इस अवसर पर अंजुमन की ओर से उर्स में शिरकत करने वालों के सुकशल उनके घर पहुंच जाने की दुआ की जाएगी। उर्स कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को उर्स बड़ा (नवीं) कुल होगा।
जिसमें सुबह दस बजे तक दरगाह परिसर को पानी से धोया जाएगा। इसके बाद आहाता-ए-नूर में सैयद जादगान अंजुमन की ओर से शांतिपूर्वक उर्स सम्पन्न कराने के लिए ख्वाजा साहब का शुक्रिया अदा किया जाएगा। उर्स में शिरकत करने आए और जो नहीं आ सके उन अकीदतमंद के लिए दुआ की जाएगी। ख्वाजा साहब के उर्स के अवसर बुलंद दरवाजा में गौरी परिवार की ओर से चढ़ाया जाने वाला झंडा उतारा जाएगा और उर्स के लिए दिया गया देग का ठेका भी समाप्त हो जाएगा।

Comment List